Last Updated:
Katra-Srinagar Vande Bharat Train: आज से कुछ साल पहले कोई सपने में भी सोच सकता था कि धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले श्रीनगर की यात्रा ट्रेन से की जा सकती है. अब यह सपना साकार हो चुका है. आजादी के दशकों बाद घाटी भी इंडियन रेलवे के नेटवर्क से जुड़ गया है. कटरा-श्रीनगर रूट पर प्रीमियम वंदे भारत सेमी हाई-स्पीड ट्रेन फर्राटा भर रही है. श्रीनगर में सर्दियों के मौसम में तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हाई-अल्टीट्यूड यानी ऊंचाई वाले इलाके में जाने वाली इस वंदे भारत का डिजाइन काफी खास है, ताकि तल्ख मौसम में भी ट्रेन का ऑपरेशन सुचारू रह सके.

Katra-Srinagar Vande Bharat Train: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बर्फ से ढके कश्मीर घाटी में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सफल ऑपरेशन की झलक दिखाई है. वीडियो में बर्फ से घिरी पटरियों पर तेजी से दौड़ती आधुनिक ट्रेन दिखाई दे रही है, जिसे रेलवे की तकनीकी क्षमता और कठिन मौसम परिस्थितियों में निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. रेल मंत्री ने इसे देश की इंजीनियरिंग ताकत और रेलवे कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम बताया.

Katra-Srinagar Vande Bharat Train: वीडियो में नजर आ रही ट्रेन उत्तर भारत के पहाड़ी और बर्फीले इलाकों में रेल ऑपरेशन की तैयारियों को दर्शाती है. अधिकारियों के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन का संचालन ऐसे समय में किया गया है, जब घाटी में भारी हिमपात के कारण सड़क और हवाई यातायात अक्सर बाधित हो जाता है. रेलवे का लक्ष्य है कि इन परिस्थितियों में भी यात्रियों को सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके. (फोटो: PTI)

Katra-Srinagar Vande Bharat Train: रेल मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बर्फीले क्षेत्रों में ट्रेनों के संचालन के लिए विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. पटरियों की नियमित स्नो-क्लियरेंस, इंजन और कोचों में ठंड-रोधी उपकरण तथा सिग्नलिंग सिस्टम को मौसम के अनुकूल बनाने जैसे उपाय किए गए हैं. इन प्रयासों से न केवल ट्रेन ऑपरेशन सुचारू रहेगा, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और समय पालन में भी सुधार होगा. (फोटो: PTI)
Add News18 as
Preferred Source on Google

Katra-Srinagar Vande Bharat Train: कश्मीर घाटी में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करना केंद्र सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है. पिछले कुछ वर्षों में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के तहत कई सुरंगों, पुलों और ट्रैक सेक्शनों का निर्माण पूरा किया गया है. इस परियोजना से न सिर्फ क्षेत्र के दूरदराज इलाकों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ा जाएगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. (फोटो: PTI)

Katra-Srinagar Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि भारतीय रेलवे हर मौसम में देश को जोड़ने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि बर्फीले इलाकों में ट्रेनों का निर्बाध संचालन यह दिखाता है कि आधुनिक तकनीक और समर्पित मानव संसाधन मिलकर असंभव को संभव बना सकते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं और इसे घाटी के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है. (फोटो: PTI)

Katra-Srinagar Vande Bharat Train: विशेषज्ञों का मानना है कि बर्फीले क्षेत्रों में रेल सेवाओं के विस्तार से सड़क परिवहन पर निर्भरता कम होगी और आपात स्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों में भी मदद मिलेगी. इसके अलावा पर्यटन सीजन के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा विकल्प मिलेगा. स्थानीय व्यापारियों और होटल उद्योग से जुड़े लोगों को भी इससे आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी की उम्मीद है. (फोटो: PTI)

