Sun. Feb 8th, 2026

Piyush Goyal:गोयल बोले- Us से व्यापार समझौते से डाटा सेंटर-एआई को मिलेगा बढ़ावा, आईसीटी उत्पादों का आयात संभव – India Needs Us Communications Technology Products For Data Centres And Ai: Piyush Goyal


वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि डाटा सेंटर के विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को बढ़ावा देने के लिए भारत को अमेरिका से सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) उत्पादों की जरूरत है। उन्होंने इसे भारत के लिए समय की मांग बताया।

Trending Videos

ये भी पढ़ें: ‘भारत-रूस संबंध भरोसे और सम्मान पर आधारित, सहयोग बढ़ाने की जरूरत’, रूसी महावाणिज्य दूत का बयान

पीयूषण गोयल क्या कहा?

भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते के तहत भारत ने अमेरिकी चिकित्सा उपकरण के व्यापार में आ रही पुरानी बाधाओं को दूर करने और आईसीटी उत्पादों पर लागू प्रतिबंधात्मक आयात लाइसेंस प्रक्रिया को समाप्त करने पर सहमति जताई है। इसके अलावा, समझौते के लागू होने के छह महीने के भीतर यह तय किया जाएगा कि अमेरिकी या अंतरराष्ट्रीय मानक और परीक्षण आवश्यकताएं भारतीय बाजार में स्वीकार्य होंगी या नहीं।

गोयल ने बताया समझौता लागू होने से क्या फायदा होगा?


  • गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी आत्मनिर्भरता के लिए एनविडिया चिप्स, एआई उपकरण और डाटा सेंटर से जुड़े उत्पाद बेहद अहम हैं।

  • उन्होंने इसे भारत के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अमेरिका इन महत्वपूर्ण आईसीटी उत्पादों की आपूर्ति पर सहमत हुआ है।

  • मंत्री के अनुसार, इन आयातों से डाटा सेंटर, एआई और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे आधुनिक क्षेत्रों में घरेलू उद्योगों के लिए नए अवसर खुलेंगे।

  • भारत अमेरिका से उच्च गुणवत्ता की चिप्स, उपकरण और उन्नत मशीनरी आयात कर सकेगा।

संबंधित वीडियो-

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *