PM Kisan Yojana Farmer Id: देश के किसानों के लिए वैसे तो राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसकी चर्चा काफी है। इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों पात्र किसान जुड़े हैं।
इस योजना के तहत लगभग हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये सीधे तौर पर लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं जिसमें अब फार्मर आईडी बनाना भी जुड़ चुका है। पर क्या जो लोग फार्मर आईडी नहीं बनवाएंगे क्या उन्हें किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा? तो चलिए जानते हैं फार्मर आईडी बनाना कितना जरूरी है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

2 of 5
किसान फार्मर आईडी कैसे बनवाएं?
– फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवाएं फार्मर आईडी?
स्टेप नंबर 1
- पहले यूजर आईडी बनानी होती है जिसके लिए अपने राज्य के AgriStack Portal पर जाएं
- इसके बाद ‘Create New User’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- फिर शर्त पर सहमित देकर फॉर्म सबमिट करना है
- अब आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे भरें और वेरिफाई करें
- इसके बाद फिर एक बार दोबारा मोबाइल नंबर भरें और इसे ओटीपी के जरिए वेरिफाई करवा लें

3 of 5
किसान फार्मर आईडी कैसे बनवाएं?
– फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 2
- फिर नया पासवर्ड बना लें और सेव करना है
- अब यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें
- फिर अपने अकाउंट की जानकारी देनी है और इसके बाद ‘Farmer Type’ में ‘Owner’ चुन लें
- अब आपको ‘Fetch Land Detail’ पर क्लिक करें
- इसके बाद अपनी जमीन का खसरा नंबर भरें और मांगी गई बाकी जानकारियां भी यहां दर्ज करें

4 of 5
किसान फार्मर आईडी कैसे बनवाएं?
– फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 3
- फिर वेरिफिकेशन करवा लें और Social Registry Tab को खोलें
- अब आपको फैमिली आईडी या राशन कार्ड की जानकारी यहां भरनी है
- फिर Department Approval में Revenue Department चुनना है, जहां पर Consent पर टिक करके अपने डिजिटली साइन करने होते हैं
- अब अगर आपके द्वारा दी गई जानकारी सही होती है तो आपकी फार्मर आईडी बन जाती है

5 of 5
किसान फार्मर आईडी कैसे बनवाएं?
– फोटो : Adobe Stock
नहीं बनवाई फार्म आईडी, तो क्या वंचित रह सकते हैं किस्त से?
- जी हां, नियमों के तहत अगर फार्मर आईडी नहीं बनवाई तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
- फार्मर आईडी लाभार्थियों की एक तरह की डिजिटल प्रोफाइल होती है
- इसमें किसान की सारी जानकारी होती है जैसे, किसान के पास कितनी जमीन है, उस जमीन पर कौन सी फसल उगाई जाती है, खेत कहां हैं आदि

