Rahul Gandhi Live: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को दोपहर 12 बजे बजट पर चर्चा में भाग ले सकते हैं. इस बीच सदन के अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष द्वारा उन्हें पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस दिए जाने के बाद फैसला किया है कि वह इस मामले का निपटारा होने तक आसन पर नहीं बैठेंगे. लोकसभा सचिवालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नैतिकता के उच्च मापदंड के तहत यह फैसला किया है कि विपक्ष के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के निपटारे तक वह अध्यक्षीय आसन पर नहीं बैठेंगे. बिरला ने लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह को निर्देश दिया है कि वह विपक्ष के नोटिस की जांच कर उचित कार्रवाई करें.
Parliament Budget Session Loksabha RajyaSabha Live:Sansad Satra Live:
भारत के लोगों के पास सबसे ज्यादा डाटा- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपने भाषण में एआई के खतरों के चर्चा की है. उन्होंने कहा कि आज भारतीयों के पास सबसे ज्यादा डेटा है. अमेरिका को भारत का सिर्फ डेटा चाहिए. उसे अपने डॉलर के बचाने के लिए डेटा चाहिए. एआई के कारण हमारे सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की नौकरी खतरे में है. एआई से एक खतरनाक दुनिया दिख रही है. लेकिन, सरकार ने बजट में इन समस्याओं के समाधान का प्रावधान नहीं दिख रहा है. खाद्य सुरक्षा बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती है.
हम युद्ध के दौर में प्रवेश कर चुके हैं- राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मार्शल आर्ट में ग्रिप के महत्व की चर्चा से अपना भाषण शुरू किया है. उन्होंने कहा कि आज दुनिया अस्थिरता की दौर से गुजर रही है. हम युद्ध के दौर में प्रवेश कर चुके है. इसके लिए हमें तैयार रहना होगा. उन्होंने अपने भाषण में आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस के खतरे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस खतरनाक एआई के कारण हजारों सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की नौकरी जा सकती है. लेकिन इन तमाम खतरों के बारे में बजट में कुछ भी नहीं कहा गया है.
-पश्चिम बंगाल के लिए रिकॉर्ड बजट का आवंटन: अश्वनी वैष्णव
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद के आरोपों का जवाब दिया है. कीर्ति आजाद ने पश्चिम बंगाल को लेकर केंद्र से मिलने वाले बजट को लेकर सवाल खड़ा किया था. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सांसद कीर्ति आजाद के आरोप में कोई दम नहीं हैं. केंद्र की तरफ से पश्चिम बंगाल के लिए रिकॉर्ड बजट का आवंटन किया गया है. 2009 से 14 के बीच में यूपीए के समय में जहां सिर्फ 4300 करोड रुपए का बजट होता था वही आज प्रधानमंत्री की तरफ से 14205 करोड रुपए का बजट दिया गया है. उन्होंने कहा कि सांसद जी से निवेदन है कि अपने मुख्यमंत्री से जाकर कहें की रेलवे प्रोजेक्ट में तेजी लाने में मदद करें. रेलवे के कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं जिसमें पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से किसी तरह की मदद नहीं मिल रही है.
-विपक्ष का ओम बिरला पर पक्षपात करने का आरोप
विपक्ष ने बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस मंगलवार को लोकसभा महासचिव को सौंपा और बिरला पर पक्षपातपूर्ण तरीके से सदन संचालित करने, कांग्रेस सदस्यों पर झूठे इल्जाम लगाने तथा अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. हालांकि, लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म होने का संकेत देते हुए सदन में मंगलवार दोपहर केंद्रीय बजट पर चर्चा शुरू हो गई. पिछले कुछ दिन से बजट पर चर्चा विपक्ष की इस मांग की वजह से शुरू नहीं हो पा रही थी कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कुछ मुद्दों पर बोलने दिया जाए.
बजट पर लोकसभा में चर्चा शुरू

