Mon. Feb 16th, 2026

Sl Vs Aus Live Score:ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू, मिचेल मार्श और ट्रेविस हैड क्रीज पर; श्रीलंका ने टॉस जीता – Sl Vs Aus Live Score: Icc T20 World Cup Sri Lanka Vs Australia Today Match Scorecard Result News In Hindi


07:09 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो चुकी है। मिचेल मार्श और ट्रेविस हैड क्रीज पर मौजूद हैं।

06:42 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा।

06:42 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: करो या मरो मैच में ऑस्ट्रेलिया पहले करेगी बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप बी की अंक तालिका में फिलहाल तीसरे स्थान पर है। उसे अगर सुपर-8 के लिए अपनी उम्मीदों को जीवित रखना है तो हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। अभी उसके खाते में दो अंक हैं और नेट रन रेट 1.100 है। शीर्ष पर श्रीलंका की टीम है जबकि दूसरे पायदान पर जिम्बाब्वे है।

06:35 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू, मिचेल मार्श और ट्रेविस हैड क्रीज पर; श्रीलंका ने टॉस जीता

Live Cricket Score Today, SL vs AUS T20 World Cup 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टी20 विश्व कप 2026 का 30वां मुकाबला ग्रुप बी की ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमों के बीच पल्लेकेले में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *