Sun. Feb 8th, 2026

Smart Revision: Stop Rereading and Start Recalling for Better Marks | बोर्ड परीक्षा में चाहिए टॉपर वाले मार्क्स? कम मेहनत में मिल जाएंगे ज्यादा नंबर, बस फटाफट नोट करें ये 4 टिप्स


Last Updated:

Smart Revision Techniques: बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को रिवीजन का सही तरीका पता होना चाहिए. इससे परीक्षा में टॉपर जैसे मार्क्स हासिल करना आसान हो जाता है. इन 4 ट्रिक्स से आप बिना रटे सबकुछ याद रख सकते हैं.

बोर्ड परीक्षा में चाहिए टॉपर वाले मार्क्स? कम मेहनत में मिल जाएंगे ज्यादा नंबरZoom

Smart Revision Techniques: रिवीजन करते समय चीजों को रटने के बजाय समझने की कोशिश करें

नई दिल्ली (Smart Revision Techniques). परीक्षा का समय करीब आते ही ज्यादातर स्टूडेंट्स किताबें खोलकर उन्हें बार-बार पढ़ते रहते हैं. हमें लगता है कि पन्ने पलटने से सब याद हो रहा है लेकिन असलियत में यह सिर्फ भ्रम है. जयपुर के धारव हाई स्कूल की प्रिंसिपल निशि धांजल का मानना है कि ‘रिवीजन’ का मतलब नोट्स को रटना नहीं, बल्कि अपने दिमाग से जवाब बाहर निकलवाना है. जब तक आप खुद से सवाल नहीं पूछेंगे और याद करने की कोशिश नहीं करेंगे, तब तक वह जानकारी पक्की नहीं होगी.

सीधी बात यह है कि रिवीजन ऐसा होना चाहिए जो आपके दिमाग को थोड़ा परेशान करे और उसे सोचने पर मजबूर करे, न कि उसे सुला दे. अक्सर स्टूडेंट्स एक ही चीज को बार-बार पढ़कर सोचते हैं कि उन्हें सब समझ आ गया है. लेकिन असली परीक्षा तब होती है जब आपके सामने खाली कागज हो और आपको बिना देखे लिखना हो. इसीलिए जयपुर के धारव हाई स्कूल की प्रिंसिपल निशि धांजल रिवीजन को वैज्ञानिक तरीके से करने की सलाह देती हैं. जानिए बोर्ड परीक्षा में टॉप करने के टिप्स.

परीक्षा से पहले सही तरीके से रिवीजन कैसे करें?

अगर आप ‘एक्टिव रिकॉल’ (बिना देखे याद करना) और सही समय पर दोबारा रिवाइज करने जैसी तकनीकें अपनाते हैं तो आप न केवल परीक्षा में बेहतर मार्क्स स्कोर करेंगे, बल्कि लास्ट मोमेंट पर होने वाली घबराहट से भी बच जाएंगे. जानिए कैसे थोड़े से बदलाव के साथ आप अपना रिजल्ट बदल सकते हैं.

1. एक्टिव रिकॉल: पन्ने पलटना बंद करें

परीक्षा में टॉपर जैसे मार्क्स स्कोर करने के लिए किताबों को सिर्फ पढ़ना काफी नहीं है. एक टॉपिक पढ़ने के बाद किताब बंद करें और उसे खुद को समझाने की कोशिश करें. जब आप दिमाग पर जोर डालकर जानकारी बाहर लाते हैं तो वह पक्की हो जाती है. इसे ‘एक्टिव रिकॉल’ कहते हैं.

2. गैप देकर रिवाइज करना

एक ही चीज को एक ही दिन में 10 बार पढ़ने से बेहतर है कि उसे कुछ दिनों के अंतर पर पढ़ें. आज पढ़ा, फिर कल रिवाइज किया, फिर एक हफ्ते बाद.. यह तरीका जानकारी को दिमाग में ‘सेव’ कर देता है. आप चाहकर भी फिर कुछ भूल नहीं पाएंगे.

3. मिक्स करके पढ़ें टॉपिक्स

दिनभर सिर्फ मैथ या सिर्फ साइंस ही न पढ़ें. अलग-अलग विषयों को मिलाकर पढ़ें. इससे दिमाग तेज चलता है और आप बोर नहीं होते, यह तरीका आपको मुश्किल सवाल हल करने में काफी मदद करता है. दो विषयों के बीच में थोड़ा गैप भी रखें.

4. बड़े चैप्टर को छोटा बनाएं

परीक्षा के आखिरी दिनों में पूरी किताब पढ़ना नामुमकिन है. इसलिए फ्लोचार्ट, डायग्राम और छोटे नोट्स बनाएं. ये ‘वन-पेज नोट्स’ एग्जाम वाले दिन आपको 5 मिनट में पूरा चैप्टर याद दिला देंगे. रिवीजन की यह टेक्नीक सबसे बेहतर मानी जाती है.

About the Author

authorimg

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें

homecareer

बोर्ड परीक्षा में चाहिए टॉपर वाले मार्क्स? कम मेहनत में मिल जाएंगे ज्यादा नंबर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *