{“_id”:”68fbb1a444c1aff018043ec8″,”slug”:”speeding-car-hit-several-people-in-agra-2025-10-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: आगरा में तेज रफ्तार कार का कहर…सात लोगों को राैंदा, पांच की माैत, भीड़ का फूट पड़ा आक्रोश; हंगामा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार रात दर्दनाक घटना हुई। तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को राैंद दिया। इनमें पांच की माैत हो गई। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया।
लोगों को समझाती पुलिस। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
थाना न्यू आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड स्थित नगला बूढ़ी में शुक्रवार रात को तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को चपेट में ले लिया। सबसे पहले बाइक सवार डिलीवरी बाॅय को कार की टक्कर लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल के पास ही पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए चालक ने कार दौड़ा दी। कुछ दूरी पर मां-बेटे सहित दो दोस्तों को चपेट में ले लिया।
Trending Videos
चालक ने इसके बावजूद कार को नहीं रोका। कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर आगे डिवाइडर से टकरा गई। तीन बार पलटते हुए एक घर के बाहर बैठे लोगों पर जा गिरी। इसके नीचे दो लोग दब गए। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। मोहल्ले के लोगों ने कार को सीधा करने के बाद दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां 5 को मृत घोषित कर दिया गया। 2 की हालत गंभीर है।