Fri. Feb 13th, 2026

Top News:बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी को बहुमत, पीएम मोदी आज सेवा तीर्थ का करेंगे उद्घाटन; पढ़ें सुर्खियां – Top News In Hindi Today Important Big Headlines Stories 13th February


टॉप न्यूज में आज कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम सामने आए हैं। बांग्लादेश के आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी ने बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी का रास्ता साफ कर लिया है, जबकि जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका लगा है। उधर भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक करेंगे, इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय नए परिसर ‘सेवा तीर्थ’ से संचालित होगा, जिसका उद्घाटन भी आज ही होना है। मौसम को लेकर देशभर में दोहरी स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ रहा है और तटीय इलाकों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। केरल से आए जनप्रतिनिधियों से मुलाकात में पीएम मोदी ने कहा कि जनता अब भाजपा से उम्मीद कर रही है और जमीनी स्तर पर सेवा की राजनीति को आगे बढ़ाने की जरूरत है।भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सियासी घमासान तेज है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के आरोपों को भ्रामक बताया है। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है और चीन दौरे का संकेत दिया है, साथ ही इस्राइल नेतृत्व से सकारात्मक बातचीत की बात कही है। मनोरंजन जगत में ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर आगे है, जबकि ‘मर्दानी 3’ और ‘वध 2’ की कमाई कमजोर रही। वहीं चिनाब नदी पर सावलकोट परियोजना को लेकर पाकिस्तान ने भारत से फिर जानकारी मांगी है। केरल चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने नई समितियों का गठन भी कर दिया है। पढ़ें देश-विदेश की अहम खबरें…

Trending Videos


 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *