Mon. Feb 2nd, 2026

Trade Deal:गोयल बोले- केवल व्यापार समझौता नहीं, भारत-us संबंधों में ऐतिहासिक बदलाव; Usispf बोला- ये बस शुरुआत – India-us Trade Deal Updates Pm Modi Donald Trump Reactions Ashwini Vishnaw Piyush Goyal News In Hindi


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के एलान के बाद दोनों देशों में उत्साह का माहौल है। ट्रंप ने सोमवार को यह एलान किया कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौता तय हो गया है। ट्रंप के मुताबिक, इस समझौते के तहत अमेरिका भारत से आने वाले सामानों पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा।

यह जानकारी ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद सार्वजनिक की। ऐसे में अब इस ट्रेड डील पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते है किसने क्या कहा?

पीयूष गोयल ने कहा- भारत-अमेरिका ट्रेड डील ऐतिहासिक

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत-अमेरिका ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह समझौता दो समान विचारधारा वाले लोकतंत्रों भारत और अमेरिका के बीच साझी समृद्धि की ताकत को दिखाता है। गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि यह डील दोनों देशों के बीच तकनीक साझा करने, नए समाधान विकसित करने और शांति व विकास के लिए मिलकर काम करने का अवसर है।

ये भी पढ़ें:- Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बनी सहमति, ट्रंप ने पीएम मोदी से बातचीत के बाद एलान किया

किसानों और उद्योगों के लिए अवसर- गोयल

उन्होंने कहा कि यह समझौता किसानों, छोटे और मध्यम उद्योगों (MSMEs), उद्यमियों और कुशल कर्मचारियों के लिए नए अवसर खोलेगा। मंत्री ने विशेष रूप से बताया कि इस डील से भारत ‘मेक इन इंडिया, डिजाइन इन इंडिया, इनोवेट इन इंडिया’ की दिशा में और मजबूत होगा और अमेरिका से तकनीक हासिल करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि भारत-अमेरिका संबंधों में ऐतिहासिक बदलाव है और यह भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में भी मदद करेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *