Tue. Feb 3rd, 2026

Up:नकली दवाओं के रैपर कांड में बड़ी कार्रवाई, पूरी जोखाबाद पुलिस चौकी लाइन हाजिर – Major Action In Fake Medicine Wrapper Case Entire Jokhabad Police Station Line Hazir


संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर/सिकंदराबाद।
Published by: विकास कुमार

Updated Tue, 03 Feb 2026 10:10 PM IST

एसएसपी ने केवल लाइन हाजिर करने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी है। पूरे प्रकरण की गहराई से जांच के लिए सीओ भास्कर मिश्रा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच में इस बात की भी पुष्टि की जाएगी कि क्या स्थानीय पुलिस की आरोपियों से मिलीभगत थी या यह केवल सूचना तंत्र की विफलता थी।


Major action in fake medicine wrapper case entire Jokhabad police station line hazir

थाना सिकंद्राबाद
– फोटो : up police



विस्तार


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के बाद अब इसकी आंच बुलंदशहर पुलिस तक पहुंच गई है। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र की जोखाबाद चौकी क्षेत्र में नकली दवाओं के रैपर बनाने की फैक्टरी पकड़े जाने और स्थानीय स्तर पर उच्चाधिकारियों को इसकी भनक न लगने देने के मामले में एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने अनुशासनहीनता और घोर लापरवाही बरतने पर जोखाबाद चौकी प्रभारी समेत पूरी टीम (कुल 12 पुलिसकर्मियों) को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।

Trending Videos

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *