Up:पहले बीवी और बच्चों को मारा, फिर बनाया सुसाइड Video, मनीष ने करंट लगा दी जान; चार हत्या और सुसाइड की कहानी – First He Killed His Wife And Children, Then Made Suicide Video Story Of Four Murders And A Suicide Mathura
मथुरा के महावन के गांव खप्परपुर में सोमवार सुबह खुशियों और चहल-पहल की जगह चीख-पुकार ने ले ली। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घर के भीतर का मंजर इतना खौफनाक था कि जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई। हर किसी की जुबां पर एक ही सवाल था, मनीष ने आखिर ऐसा क्यों किया। दिनभर गांव में अधिकारियों व रिश्तेदारों का तांता लगा रहा।
दिनभर गांव की गलियों में लोगों की भीड़ जुटी रही। हर नुक्कड़ पर बस एक ही चर्चा थी कि मनीष एक सुलझा हुआ और शांत स्वभाव का व्यक्ति था, उसने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया?।
Trending Videos
2 of 25
किसान मनीष और सीमा की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिश्तेदार और पड़ोसियों का कहना है कि परिवार में कोई बड़ा विवाद नहीं देखा गया। मनीष के इस कदम ने पीछे कई अनसुलझे सवाल छोड़ दिए हैं। क्या मनीष मानसिक तनाव में था या किसी परेशानी के बोझ तले दबकर यह कदम उठाया।
3 of 25
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिलहाल पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। इधर, दिनभर गांव में पुलिस और अधिकारियों का आना-जाना लगा रहा। जैसे-जैसे खबर फैली, दूर-दराज के इलाकों से रिश्तेदारों का हुजूम उमड़ पड़ा। घर के बाहर बिलखते परिजन को ढांढस बंधाने वाला कोई नहीं था, हर आंख नम थी और हर चेहरा स्तब्ध हो गया।
4 of 25
जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले पत्नी और बच्चों की हत्या की, फिर बनाया सुसाइड वीडियो
मथुरा में मंगलवार को मनीष के मोबाइल फोन में एक वीडियो मिला, जिसमें वह कह रहा है कि हम अपनी मर्जी से मर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। शुरू में पुलिस यह मान कर चल रही थी कि यह वीडियो वारदात से पूर्व बनाया गया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हकीकत खोल दी।
5 of 25
मथुरा में सुसाइड नोट
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पत्नी और बच्चों की मौत का समय 3 से 4 बजे के बीच
वीडियो मंगलवार सुबह 4 बज कर 25 मिनट पर बनाया गया है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पत्नी और बच्चों की मौत का समय 3 से 4 बजे के बीच में आया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि परिवार का खात्मा करने के बाद मनीष ने यह वीडियो बनाया और जताने की कोशिश की कि इस समय तक सभी जिंदा हैं और आत्महत्या का मन बना चुके हैं।