Mon. Feb 16th, 2026

Up:कक्षा एक की छात्रा ने मुंह में छिपाई माला, गले में मोती फंसने से गई जान; कई अस्पताल भटके पर नहीं मिला इलाज – Class 1 Student Hid Rosary In Her Mouth And Died After Beads Got Stuck In Throat


स्कूल वाले छात्रा को निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन उन्हें बच्ची को बदायूं ले जाने को कह दिया गया। कई अस्पतालों में दिखाया लेकिन सभी डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। फिर उसे जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। 


Class 1 student hid rosary in her mouth and died after beads got stuck in throat

कक्षा एक की छात्रा की मौत
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

यूपी के बदायूं स्थित ककराला के एक निजी स्कूल में सोमवार को क्लास में पढ़ाई के दौरान कक्षा एक की छात्रा तापसी की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि छात्रा ने स्टाफ को गले में मोती फंसने की बात बताई। यह मोती एक माला की थी, जिसे डर से छात्रा ने मुंह में छिपा लिया था। पूरा मामला स्कूल में लगे सीसी कैमरों में कैद होना भी बताया। हालत बिगड़ने के बाद बुलाए गए परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम से सच्चाई सामने आ सकेगी।

Trending Videos

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *