मैनपुरी में घर के पास ही मैदान में क्रिकेट खेल रहा 13 साल का बच्चा बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आननफानन परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने दिल का दौरा पड़ने से मौत की जानकारी दी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीखपुकार मच गई।

घटना थाना बिछवा क्षेत्र के गांव सहारा में रविवार सुबह हुई। सोमेन का 13 वर्षीय पुत्र समर क्रिकेट बैट लेकर घर के पास मैदान में साथियों के साथ खेल रहा था। तभी अचानक उसके हाथों से क्रिकेट बैट छूट गया। अचेत अवस्था में परिजन समर को जिला जिला अस्पताल लेकर आए, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हृदय गति रुकने से 13 साल के समर की माैत से परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें-UP: खून से सना चेहरा और हाथ पर लिखा सनी, दिल्ली की सोनाली से मैच हुई AI फोटो; यमुना एक्सप्रेसवे पर मिली थी लाश