Tue. Feb 17th, 2026

Us Firing:रोड आईलैंड के हॉकी एरीना में गोलीबारी, दो लोगों की मौत; हमलावर ने खुद को भी मारी गोली, तीन घायल – Us Firing Two Persons Killed Three Injured In Shooting At Hockey Arena In Rhode Island


अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य में एक हॉकी एरीना में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सीएनएन के मुताबिक, मरने वालों में एक युवती भी शामिल है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि हमलावर ने घटना के बाद खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा है कि हमलावर संभवतः अपने ही परिवार के सदस्यों को निशाना बना रहा था। यह घटना पॉटकेट स्थित डेनिस एम. लिंच एरीना में हुई, जहां उस समय दो स्कूल छात्र टीमों के बीच हॉकी मैच चल रहा था।

क्या बोले रोड आइलैंड के गवर्नर?

रोड आइलैंड के गवर्नर डैन मैकी ने कहा कि राज्य प्रशासन हालात पर नजर बनाए रखे हुए है। उन्होंने पॉटकेट के मेयर ग्रेबियन और राज्य पुलिस अधिकारियों से बातचीत की है। गवर्नर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि राज्य पुलिस स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है और वे इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

गोलीबारी की घटनाएं अमेरिका का बढ़ाती रही हैं सिरदर्द

इस घटना से कुछ महीने पहले, रोड आइलैंड के पास ब्राउन यूनिवर्सिटी में भी गोलीबारी हुई थी। दिसंबर में प्रोविडेंस स्थित बारस और होले इंजीनियरिंग भवन में एक व्यक्ति ने गोली चलाई थी, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हुए थे।

स्कूलों और यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की कई घटनाएं

इसके अलावा, इसी महीने की शुरुआत में मैरीलैंड के रॉकविल स्थित थॉमस एस. वूटन हाई स्कूल में भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इस मामले में 16 वर्षीय छात्र को हिरासत में लिया गया था। पुलिस के अनुसार, एक छात्र घायल मिला, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल रोड आइलैंड की ताजा घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

अन्य वीडियो

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *