Wed. Feb 18th, 2026

Us-iran War:अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार: रिपोर्ट – Us-iran Clash War May Soon Break Out Between Iran And America, Which Is Likely To Last For Several Weeks


अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े हालिया तनाव के बाद युद्ध की आशंका तेज हो गई है। परमाणु समझौते पर वार्ताओं की विफलता ने ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंका बढ़ा दी है। अमेरिका ने 24 घंटे के भीतर एशिया में 50 से अधिक लड़ाकू विमानों को भेजा है। इस बीच एक अमेरिकी आधारित न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जल्द शुरू होने वाला है। इतना ही नहीं यह भी दावा किया है कि यह कई हफ्तों तक चल सकता है।

अमेरिकी समाचार एजेंसी एक्सियोस (Axios) की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव की आशंका तेजी से बढ़ गई है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि यदि सैन्य कार्रवाई शुरू होती है तो वह सीमित या प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि कई हफ्तों तक चलने वाला अभियान हो सकता है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने आने वाले हफ्तों में हमले की संभावना 90 प्रतिशत तक बताई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि तनाव ऐसे समय बढ़ा है, जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच कूटनीतिक बातचीत जारी है। इस्राइल के पूर्व सैन्य खुफिया प्रमुख अमोस याडलिन ने चेतावनी दी कि हालात पहले से कहीं ज्यादा गंभीर हो चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘हम युद्ध के और करीब हैं, लेकिन एक महाशक्ति कुछ ही दिनों में युद्ध नहीं करती। पहले कूटनीतिक रास्ते को पूरी तरह आजमाया जाता है।’ 

खबर अपडेट की जा रही है…

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *