संजय मिश्रा की फिल्म ‘वध 2’ को क्रिटिक्स ने सराहा लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंड डे पर इस फिल्म ने धीमी शुरुआत की है। यही कहाल फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ का रहा है। लेकिन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ कई दिनों से सिनेमाघरों में मौजूद हैं। जानिए, इन बड़ी फिल्मों के आगे नई फिल्मों ने शुक्रवार को कितने रुपये बटोरे हैं।
Trending Videos
2 of 5
फिल्म ‘वध 2’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘वध 2’ ने की धीमी शुरुआत
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘वध 2’ ने पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये ही कमाए हैं। फिल्म की कहानी मर्डर, थ्रिलर मिस्ट्री है। इसमें नीना गुप्ता, संजय मिश्रा के अलावा कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 50 लाख रुपये है।
3 of 5
फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
भाबी जी घर पर हैं का बुरा हाल
फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ ने भी ‘वध 2’ की तरह ही कमजोर शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 25 लाख रुपये कमाए हैं। यह फिल्म टीवी के चर्चित सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ पर बनी है। फिल्म में भी टीवी सीरियल वाले एक्टर ही नजर आए। लेकिन टीवी सीरियल को दर्शकों ने जितना पसंद किया, उतना कमाल फिल्म नहीं कर सकी है।
4 of 5
फिल्म ‘मर्दानी 3’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘मर्दानी 3’ ने आठवें दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने आठवें दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि इसने सातवें दिन 1.85 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म की कमाई भी एक हफ्ते में ही कम हो गई है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 28.05 करोड़ रुपये है। रानी मुखर्जी की इस फिल्म को अब वीकएंड का सहारा है। वीकएंड पर इस फिल्म के कलेक्शन में शायद इजाफा हो जाए।
5 of 5
फिल्म ‘बॉर्डर 2’
– फोटो : इंस्टाग्राम@tseries
‘बॉर्डर 2’ का क्रेज बरकरार
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 15वें दिन यानी शुक्रवार को 2.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि गुरुवार को इसने 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ‘बॉर्डर 2’ फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 297.25 करोड़ रुपये हो चुका है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार फिल्म अभी 300 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो सकी। लेकिन मेकर्स ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि उनकी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।