आज वैलेंटाइन डे का दिन सभी प्यार करने वालों के लिए काफी खास होता है।आम जोड़ों से लेकर सेलेब्स तक ये दिन सभी अपने पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं। एक्टर अजय देवगन ,अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने दिल की बात शेयर की।
अजय ने जाहिर किया काजोल के लिए प्यार
अजय देवगन ने काजोल के लिए एक रोमांटिक स्टोरी शेयर की। इसमें दोनों की साथ में की गई फिल्मों की क्लिप है। इस स्टोरी पर कैप्शन के जरिए एक्टर ने पत्नी काजोल से पूछा- ‘क्या आप मेरी वैलेंटाइन बनना पसंद करेंगी?’
शिल्पा ने किया राज को विश
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी लाइफ और हेल्थ के बारे में काफी सजग रहती हैं। एक्ट्रेस को हर मौके पर अपने परिवार को साथ मौज-मस्ती करते देखा जाता है। उसी तरह वैलेंटाइन डे में भी उन्होंने अपने पति राज कुंद्रा के लिए एक स्पेशल नोट लिखा। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकांउट से अपनी और राज की एक फोटो शेयर की। इस फोटो में दोनो किसी याट पर काले रंग के कपड़ों नें खड़े हैं। कपल टाइटैनिक पोज में खड़ा है। साथ ही शिल्पा ने फोटो के कैप्शन में कहा, ‘पहले दिन से फिल्मी होने के लिए। हैप्पी वैलेंटाइन डे माय डार्लिंग कूकी’।

