Sat. Feb 14th, 2026

VIDEO: सैकड़ों फीट ऊंचाई पर विमान के इंजन में जोरदार धमाका, उड़े चीथड़े… 80 यात्रियों थे सवार – Flight Engine Blast Video Explosion Arik Air Flights Lagos To Port Harcourt Nigeria NTC mnrd


आसमान में उड़ते विमान में अचानक धमाका हो जाए तो क्या होगा. क्या यात्रियों की जान पलों में खतरे में पड़ सकती है. नाइजीरिया में हुई एक घटना ने ऐसे ही सवाल खड़े कर दिए हैं, जब सैकड़ों फीट ऊपर हवा में उड़ रहे एक यात्री विमान के इंजन में जोरदार धमाका हो गया और विमान का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब विमान देश के एक शहर से दूसरे शहर की उड़ान पर था और उतरने की तैयारी कर रहा था. विमान में करीब 80 यात्री सवार थे. चश्मदीदों के मुताबिक अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी और कुछ ही पलों में यात्रियों ने देखा कि विमान का एक इंजन फटकर टूट चुका है. कई यात्री डर के मारे चीखने लगे और इस पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में रिकॉर्ड करने लगे.

यह भी पढ़ें: मुंबई एयरपोर्ट पर टकराए एयर इंडिया और इंडिगो विमानों के व‍िंग्स, मच गया हड़कंप; देखें तस्वीरें

बताया गया कि इंजन क्षतिग्रस्त होने के बावजूद विमान दूसरे इंजन के सहारे उड़ता रहा. चालक दल ने तुरंत फैसला लेते हुए विमान का रास्ता बदल दिया और उसे नजदीकी शहर में सुरक्षित रूप से इमरजेंसी लैंडिंग कराई.

राहत की बात यह रही कि विमान सुरक्षित उतर गया और किसी यात्री को चोट नहीं आई. हालांकि विमान को भारी नुकसान पहुंचा है. यात्रियों ने बताया कि धमाके से कुछ ही पल पहले विमान के बाएं हिस्से से तेज आवाज आई थी और उसके बाद इंजन की हालत खराब दिखाई दी.

यह भी पढ़ें: एअर इंडिया की फ्लाइट के फ्यूल कंट्रोल स्विच में गड़बड़ी, लंदन से बेंगलुरु आ रहा था विमान

विमान कंपनी और सुरक्षा जांच एजेंसी ने घटना को स्वीकार करते हुए कहा है कि कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. एक शुरुआती जांच टीम विमान की जांच करेगा, सबूत जुटाएगा और चालक दल और यात्रियों से बातचीत करेगा.

साथ ही उड़ान से जुड़े रिकॉर्ड और कॉकपिट की आवाज से जुड़े उपकरणों का डेटा भी खंगाला जाएगा. विमान कंपनी ने प्रभावित यात्रियों से माफी भी मांगी है और कहा है कि उनकी यात्रा में हुई परेशानी के लिए खेद है

—- समाप्त —-

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *