Thu. Feb 12th, 2026

Viksit Bharat का हिस्सा बनेगी ‘रोल्स-रॉयस’, CEO ने PM मोदी से मुलाकात कर बताया प्लान – Rolls Royce CEO plan to be part of Viksit Bharat share with PM Narendra Modi tutc


भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है. वर्ल्ड बैंक से लेकर आईएमएफ और अन्य तमाम देशी-विदेशी एजेंसियों ने इसका लोहा माना है और आगे भी भारत के दुनिया में सबसे तेजी इकोनॉमी होने का अनुमान जाहिर किया है. सरकार के विकसित भारत के विजन में बड़ी-बड़ी कंपनियां भी सहयोग के लिए आगे आ रही हैं. अब लग्जरी कार कंपनी रोल्स-रॉयस के सीईओ (Rolls Royce CEO) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात करके Viksit Bharat का हिस्सा बनने का अपना प्लान शेयर किया है. 

पीएम मोदी बोले- ‘बहुत अच्छा लगा’
रोल्स-रॉयस के CEO तुफान एर्गिनबिलगिक ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और विकसित भारत का हिस्सा बनने के लिए भारत में अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के प्लान शेयर किए. इस मुलाकात के बाद PM Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर शेयर की गई एक पोस्ट में कहा, ‘रोल्स-रॉयस के CEO मिस्टर तुफान एर्गिनबिलगिक से मिलकर बहुत अच्छा लगा.हम भारत में अपनी एक्टिविटीज़ को बढ़ाने और हमारे इनोवेटिव और डायनामिक युवाओं के साथ पार्टनरशिप करने के लिए रोल्स-रॉयस के जोश का स्वागत करते हैं.’

—- समाप्त —-

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *