Sun. Feb 15th, 2026

Weather:पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से बदलेगा देश का मौसम; पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में गरज-चमक – Weather: Arrival Of Western Disturbance Will Change Country’s Weather; Rain, Snowfall In Mountains Imd Updates


फरवरी के मध्य में देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में 16 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दूसरी ओर दक्षिण और तटीय क्षेत्रों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है।

Trending Videos

कर्नाटक के कारवार में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पश्चिम राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार इस समय उत्तर भारत के ऊपर तेज गति वाली उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट धारा सक्रिय है। इसके प्रभाव से एक नया पश्चिमी विक्षोभ 16 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के मौसम को प्रभावित कर सकता है।

इसके चलते 16 से 18 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 15 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *