Last Updated:
Delhi Tihar Jail New DG: तिहाड़ जेल में अपराध रोकने के लिए देवेश चंद्र श्रीवास्तव को नया DG Prisons नियुक्त किया गया है, अनिल शुक्ला को DG होम गार्ड्स बनाया गया है. सुधार की उम्मीदें बढ़ी हैं.

तिहाड़ जेल के नए डीजी बने देवेश चंद्र श्रीवास्तव.
Delhi Tihar Jail New DG: देश की सबसे हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. जेल के भीतर से अपराध और गैंग संचालन की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच दिल्ली सरकार ने सख्त छवि वाले आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक (DG Prisons) नियुक्त किया है. गृह विभाग द्वारा 6 फरवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव अब तक दिल्ली पुलिस में स्पेशल सीपी (क्राइम) के पद पर तैनात थे. अपराध नियंत्रण और संगठित अपराध के खिलाफ उनकी सख्त कार्यशैली के लिए उन्हें जाना जाता है. अब उनके सामने तिहाड़ जेल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, गैंगस्टरों के नेटवर्क को तोड़ने और जेल की छवि सुधारने की बड़ी चुनौती होगी.
आदेश की कॉपी
उपराज्यपाल के निर्देश पर बदलाव
इसी आदेश में 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल शुक्ला को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. अब तक स्पेशल सेल की कमान संभाल रहे अनिल शुक्ला को डीजी होम गार्ड्स नियुक्त किया गया है. उपराज्यपाल के निर्देश पर यह दोनों नियुक्तियां की गई हैं.
तिहाड़ की व्यवस्था में बदलाव की संभावना
तिहाड़ जेल लंबे समय से गैंगवार, वीआईपी ट्रीटमेंट और जेल के भीतर से अपराध संचालन को लेकर विवादों में रही है. ऐसे में देवेश चंद्र श्रीवास्तव की तैनाती को जेल में सख्ती और बड़े सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नए डीजी तिहाड़ की व्यवस्था में कितना बदलाव ला पाते हैं.
सलाखों के पीछे की ‘अजीबोगरीब दुनिया’ (Interesting Facts) है तिहाड़ जेल
कभी गैंगवार के कारण तो कभी वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोपों के चलते तिहाड़ जेल काफी सुर्खियों रहता है. आइए जानते हैं इस जेल से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य जो शायद आप नहीं जानते:-
- दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा कैदखाना: तिहाड़ जेल सिर्फ एक जेल नहीं, बल्कि एक ‘जेल कॉम्प्लेक्स’ है. यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा जेल परिसर है, जो 400 एकड़ से अधिक में फैला हुआ है.
- जेल या फैक्ट्री: तिहाड़ जेल के अंदर एक पूरी दुनिया बसती है. यहां कैदियों द्वारा चलाए जाने वाले कारखाने हैं, जिनका सालाना टर्नओवर करोड़ों में है. यहां का अपना ब्रांड ‘TJ’s’ है, जिसके तहत कैदी ब्रेड, बिस्कुट, नमकीन, कपड़े और फर्नीचर बनाते हैं, जो बाजार में बिकते हैं.
- पढ़ाई का अड्डा: आपको जानकर हैरानी होगी कि तिहाड़ जेल में कई कैदी अपनी सजा काटते हुए डिग्रियां हासिल करते हैं. यहां इग्नू (IGNOU) का स्टडी सेंटर है. कई खूंखार अपराधी यहां आकर ‘विद्वान’ बन चुके हैं. सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी भी यहां की दीवारों के बीच होती देखी गई है.
- गैंगस्टर्स का हेडक्वार्टर: दुर्भाग्य से, तिहाड़ को कई कुख्यात गैंगस्टर्स अपना ‘ऑफिस’ भी बना लेते हैं. लॉरेंस बिश्नोई से लेकर टिल्लू ताजपुरिया तक, कई गैंगवार की साजिशें इसी जेल की ऊंची दीवारों के पीछे रची गईं. यही कारण है कि देवेश चंद्र श्रीवास्तव जैसे सख्त अधिकारी की नियुक्ति को एक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के तौर पर देखा जा रहा है.
- VIP कैदियों का होटल: तिहाड़ वह जगह है जहां देश के बड़े-बड़े राजनेता, कॉरपोरेट जगत के दिग्गज और अंडरवर्ल्ड डॉन एक ही छत के नीचे रह चुके हैं. यहां की ‘जेल नंबर 7’ अक्सर हाई-प्रोफाइल कैदियों के लिए चर्चा में रहती है.
About the Author

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

