
बाबर पर आमिर-शहजाद और लतीफ ने निशाना साधा
– फोटो : Twitter
विस्तार

{“_id”:”698d4c90a4533c68ca036b09″,”slug”:”t20-world-cup-2026-babar-azam-mocked-on-live-tv-by-former-pakistan-stars-amir-shehzad-and-rashid-latif-2026-02-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”World Cup: भारत के खिलाफ मैच से पहले अपने ही बाबर आजम पर बरसे, शहजाद-आमिर और लतीफ ने लाइव शो में उड़ाई खिल्ली”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}

बाबर पर आमिर-शहजाद और लतीफ ने निशाना साधा
– फोटो : Twitter
पाकिस्तान क्रिकेट के पोस्टर बॉय रहे बाबर आजम इन दिनों अपनी जगह बचाने की जंग लड़ते दिख रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ 18 गेंदों पर 15 रन की पारी ने आलोचकों को और मुखर कर दिया। हालांकि, अमेरिका के खिलाफ 32 गेंदों में 46 रन बनाकर उन्होंने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन भारत के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले उनके प्रदर्शन को लेकर संशय बना हुआ है। अब पाकिस्तान को 15 फरवरी को कोलंबो में भारत से भिड़ना है। हालांकि, इस मैच से पहले उनके अपने ही उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स अहमद शहजाद, मोहम्मद आमिर और राशिद लतीफ ने उनका जमकर मजाक उड़ाया।