Wed. Feb 18th, 2026

Youtube Down:क्या Us में 2.40 लाख से अधिक यूट्यूब यूजर्स प्रभावित, सेवाएं कब सामान्य? कंपनी ने दिया ये अपडेट – Youtube Down Reports Over 2 Lacs Users Affected When Services Will Resume Company Provides Update Hindi News


टेक डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क / नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर

Updated Wed, 18 Feb 2026 07:42 AM IST

YouTube Down: अमेरिका में 2.40 लाख से अधिक यूट्यूब यूजर्स प्रभावित हुए हैं। सेवाएं प्रभावित होने की खबरों के बीच कंपनी ने सेवाओं के दोबारा बहाल होने को लेकर अपडेट साझा किया है। कुछ खबरों में अमेरिका से भारत तक यूट्यूब सेवाएं ठप होने की बात सामने आई है। दुनियाभर में करोड़ों यूट्यूब यूजर्स के प्रभावित होने की खबरों के बीच जानिए अपडेट्स


YouTube Down Reports over 2 lacs users affected When services will resume company provides update hindi news

यूट्यूब (सांकेतिक)
– फोटो : AI



विस्तार

भारत समेत कई देशों में यूट्यूब की सेवाएं ठप होने की खबर है। डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक सबसे पहले अमेरिका में परेशानी शुरू हुई। इसके बाद भारत में भी कई यूट्यूब यूजर्स ने सेवाओं में दिक्कत की रिपोर्ट्स साझा की। तकनीकी खबरों पर नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक दुनियाभर में यूट्यूब के करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में करीब 2.40 लाख से अधिक यूट्यूब यूजर्स प्रभावित हुए हैं। भारत समेत कई देशों में डाउन हुए यूट्यूब सर्वर को लेकर कंपनी ने कहा कि सेवाएं लगभग एक घंटे तक बाधित रही। कंपनी ने सेवाओं के सामान्य होने से जुड़े अपडेट्स भी साझा किए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला

Trending Videos



(खबर अपडेट की जा रही है)

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *