Sun. Feb 15th, 2026

अखिलेश:भाजपा अपने संघी साथियों से पूछे कि उन्होंने पहले क्यों नहीं गाया वंदेमातरम, शंकराचार्य पर उठाए सवाल – Akhilesh Raises Questions: Bjp Should Ask Its Sanghi Allies Why They Did Not Sing Vande Mataram Earlier, Also


सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि दिल्ली की हवा खराब है। जबकि, सच्चाई यह है कि दिल्ली और लखनऊ दोनों जगह हवा खराब है। साथ ही दोनों लोगों की भी हवा खराब है। उन्होंने कहा कि आज शंकराचार्य को अपमानित किया जा रहा है। शंकराचार्य शंका से परे होते हैं।

अखिलेश ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा के लोग जेन-जी से घबराए हुए हैं। एक जेन-जी बता रहा था कि सीएम का मतलब करप्ट माउथ होता है। सीएम की भाषा ऐसी है, जब मुंह खोला तो बुरा बोला। सभी ने सुना कि विधानसभा सदन में मुख्यमंत्री ने नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय को अपमानित किया।

उन्होंने कहा कि जिस राज्य में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग का बजट एक लाख करोड़ रुपये है, उस राज्य के सीएम की भाषा सोचने वाली बात है। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री बिष्ट खिलाड़ी तो हैं, लेकिन वह खेल नहीं खेल पा रहे हैं। कई ओवरलोडेड ट्रक तो एक ही नंबर के ही चल रहे हैं। यूपी में गांजा बहुत पकड़ा जा रहा है। आखिर यह गांजा कहां जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *