Tue. Feb 17th, 2026

गर्मी ने दिखाए तेवर, दिल्ली में सामान्य से अधिक पारा, बारिश को लेकर आया ये अपडेट – weather forecast Delhi records hottest day of year maximum temperatures soar above normal IMD rain alert szlbs


इस साल फरवरी में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान सामान्य से काफी अधिक पहुंच गया है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में हाल के दिनों में दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है, जो इस मौसम में बहुत असामान्य है. वहीं, बीते दिन यानी सोमवार को दिल्ली ने इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया. 

सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 7.2 डिग्री ज्यादा है. आयानगर में भी 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो औसत से 7.1 डिग्री अधिक था. फरवरी के पहले 15 दिनों में औसत अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री ऊपर है. जबकि न्यूनतम तापमान भी कई जगहों पर सामान्य से 1-3 डिग्री ज्यादा रहा, जिससे रातें भी गर्म महसूस हो रही हैं.

क्यों बढ़ रही है गर्मी?
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहे हैं. आमतौर पर फरवरी में ठंडी हवाएं और बारिश से तापमान नीचे रहता है, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ. साफ आसमान और कम हवाओं की वजह से धूप तेज पड़ रही है. कई शहरों में फरवरी में ही गर्मी के संकेत दिख रहे हैं, जो जलवायु परिवर्तन का असर भी हो सकता है.स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि फरवरी के मध्य में दिल्ली में इतनी गर्मी होना असामान्य है. 

बारिश को लेकर क्या है अपडेट?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है. इसके असर से 17 और 18 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. 18 फरवरी को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Rain Alert in Delhi

बारिश के कारण तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है. 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13-15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, बारिश के बाद 19-20 फरवरी से मौसम फिर साफ हो जाएगा और तापमान दोबारा बढ़कर 28-30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में तापमान सामान्य से ऊपर ही रहेगा, लेकिन बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी. दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति और हवा की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी की एयर क्वालिटी खराब कैटेगरी में बनी हुई है. औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 258 पर रहा, जो खराब कैटेगरी में है. 

—- समाप्त —-

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *