Tue. Feb 17th, 2026

नहीं रहीं मशहूर एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे, कैंसर से हारी जंग, सलमान खान संग किया था काम – salman khan ready co actress pravina deshpande passes away at 60 due to cancer tmova


फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद अब सीनियर एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे के निधन की खबर आई है. प्रवीणा का मंगलवार 17 फरवरी को निधन हो गया. वो 60 साल की थीं. एक्ट्रेस लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं. उन्हें सलमान खान की फिल्म रेडी के लिए खास तौर पर पहचाना जाता था.

प्रवीणा को था कैंसर

प्रवीणा के निधन की खबर उनके परिवार ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी. एक बयान जारी कर कहा गया कि- हमें गहरे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि श्रीमती प्रवीना देशपांडे 17 फरवरी 2026 को स्वर्ग सिधार गईं.

उनका अंतिम संस्कार 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे अंधेरी पूर्व के चकाला पारसीवाड़ा स्थित हिंदू श्मशान भूमि में किया जाएगा. खबर है कि एक्ट्रेस 2019 में ब्लड कैंसर का इलाज करा रही थीं. ट्रीटमेंट जारी होने के बावजूद उन्होंने काम करना बंद नहीं किया था. वो हाल ही में तस्करी सीरीज में नजर आई थीं.

इसके तुरंत बाद (CINTAA) सिने एवं टीवी कलाकार संघ ने भी शोक व्यक्त किया. संघ ने अपने ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि प्रवीना देशपांडे (वर्ष 2008 से सदस्य) के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की जाती है.

फिल्म-टीवी में कमाया नाम

प्रवीना देशपांडे का करियर कई दशकों तक फैला रहा. उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा, टेलीविजन, रंगमंच और डिजिटल माध्यमों पर ग्रैंड स्केल पर काम किया. फिल्म एक विलेन में उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर के साथ काम किया. वहीं जॉन अब्राहम की परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरन में भी नजर आई थीं. इसके अलावा वो जलेबी में भी थीं.

प्रवीणा टीवी की दुनिया में भी खूब एक्टिव थीं. वो इस मीडियम का भी एक जाना-पहचाना चेहरा थीं. उन्होंने घर एक मंदिर, कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन, करम अपना अपना और कुल्फी कुमार बाजेवाला जैसे फेमस सीरियल में काम किया. पारिवारिक कहानियों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा.

हाल के वर्षों में उन्होंने ओटीटी पर भी काम किया था. वो आखिरी बार पॉपुलर सीरीज तस्करी में नजर आई थीं, इसमें इमराम हाशमी लीड रोल में थे. प्रवीना देशपांडे का जाना फिल्म और टेलीविजन जगत के लिए गहरा क्षति है.
 

—- समाप्त —-

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *