Wed. Feb 11th, 2026

 न्यूजीलैंड  टीम के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल टूर्नामेंट से बाहर


माइकल ब्रेसवेल : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिलाड़ियों को चोट लगने का सिलसिला जारी है। बीच टूर्नामेंट में अब न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल चोट की वजह से पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने 34 साल के ऑलराउंडर कोल मैकॉन्ची को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम में शामिल किया है। हालांकि उन्होंने अभी तक उन्हें रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर टीम में ऑफिशियली शामिल नहीं किया है। मैकॉन्ची के स्पिन ऑलराउंडर हैं।

भारत के खिलाफ मैच खेलते समय चोटिल हुए थे ब्रेसवेल
ब्रेसवेल को पिछले महीने भारत के खिलाफ तीसरे ODI के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी। उस मैच में उन्होंने पहली पारी में नाबाद 28 रन बनाए, लेकिन बाद में उन्होंने  फील्डिंग नहीं की। इसके बाद उन्हें पांच मैचों की T20I सीरीज से बाहर कर दिया गया। NZC की एक रिलीज के मुताबिक ब्रेसवेल उस पिंडली की चोट से उबर चुके थे। लेकिन फील्डिंग प्रैक्टिस करने के दौरान उनकी मांसपेशी में दोबारा चोट लग गई, जिस वजह से उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ब्रेसवेल को लेकर जारी किया बयान
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने माइकल ब्रेसवेल की चोट लेकर कहा कि ब्रेसवेल का स्कैन किया गया है और उस स्कैन में चोट की पुष्टि हुई है और उनके पूरी तरह फिट होने में लगभग तीन सप्ताह का समय लग सकता है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट में ब्रेसवेल के रिप्लेसमेंट की भी घोषणा कर दी है। कीवी टीम के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि हम सभी माइकल के लिए दुखी हैं। वर्ल्ड कप से बाहर होना सच में बहुत मुश्किल होता है और मैं जानता हूं कि न्यूजीलैंड के लिए खेलना उसके लिए कितना मायने रखता है।

मैककॉन्ची के पास है टी20 क्रिकेट खेलने का अनुभव
न्यूजीलैंड के घरेलू टी20 लीग में कैंटरबरी किंग्स के कप्तान मैककॉन्ची ने आखिरी बार अप्रैल 2024 में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया था। मैककॉन्ची ने 133 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी में 1,920 रन और गेंदबाजी में 83 विकेट लिए हैं। वह न्यूजीलैंड की ओर से 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने देश के लिए छह वनडे मैच भी खेले हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड जीत चुका है दो मैच
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैचों में जोरदार जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 5 विकेट से और दूसरे मैच में यूएई को 10 विकेट से हराया है। अब कीवी टीम को 14 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच खेलना है। अब उस मैच में कीवी टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *