Last Updated:
Bihar Chunav Nawada Election : बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नवादा जिले की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है. हिसुआ और रजौली सीटों पर महागठबंधन को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि कांग्रेस और राजद के दो बड़े नेताओं ने नाराज होकर एनडीए उम्मीदवारों का समर्थन करने का ऐलान किया है. इससे दोनों सीटों पर चुनावी समीकरण बदल गए हैं.
नवादा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और राजद नेताओं के एनडीए समर्थन से हिसुआ और रजौली सीटों पर महागठबंधन को बड़ा झटका मिला है.नवादा. बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नवादा जिले की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. जिले की दो अहम सीटों-हिसुआ और रजौली में महागठबंधन को करारा झटका लगा है, क्योकि कांग्रेस और राजद के दो प्रमुख नेताओं ने नाराजगी जताते हुए एनडीए उम्मीदवारों का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है. ऐसे में दोनों ही सीटों पर चुनावी समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं. नवादा जिले में कांग्रेस और राजद के दो बड़े नेताओं के एनडीए के पक्ष में जाने से महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हिसुआ और रजौली सीटों पर मुकाबला अब और कड़ा हो गया है. चुनाव प्रचार के चरम पर यह बदलाव महागठबंधन के लिए बड़ा झटका कहा जा रहा है.
हिसुआ विधानसभा सीट पर पहला झटका
रजौली विधानसभा सीट पर दूसरा बड़ा झटका
राजनीतिक समीकरण में तेजी से बदलाव
एक ही दिन में कांग्रेस और राजद के दो नेताओं द्वारा एनडीए को समर्थन दिए जाने से नवादा जिले की राजनीतिक तस्वीर बदल गई है. स्थानीय राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इन घटनाओं से हिसुआ और रजौली दोनों ही सीटों पर मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है. महागठबंधन के लिए यह झटका उस समय आया है जब चुनाव प्रचार अपने पूरे चरम पर है. अब देखना होगा कि इन राजनीतिक बदलावों का असर मतदान और नतीजों पर कितना पड़ता है.

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें

