Tue. Feb 17th, 2026

बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर को विकास की नई रफ्तार, 1.10 करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन


 

रायपुर । राजधानी के समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंगलवार को करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि ज़मीनी कार्यों से दिखाई देता है और यही उनकी प्राथमिकता है।

इस कार्यों में वामनराव लाखे वार्ड अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर-3 में 48 लाख रुपये की लागत से आर.सी.सी. नाला निर्माण, मरम्मत एवं कवरिंग कार्य, गली नंबर 15 एवं मेन रोड में 21.11 लाख रुपये से नाली, पुलिया तथा सी.सी. रोड के मरम्मत एवं निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक अधोसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में वामनराव लाखे वार्ड स्थित शासकीय मिडिल स्कूल में 9.80 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य, शासकीय हाई स्कूल कुशालपुर में 5.95 लाख रुपये से शेड निर्माण, गायत्री प्रज्ञा मंडल मंदिर के पास करीब 10 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण कार्य शामिल हैं।

वहीं नागरिक सुविधाओं और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु

मलसाय तालाब के पास कुशालपुर में 3 लाख रुपये से चबूतरा निर्माण एवं कांक्रीटीकरण, मां दंतेश्वरी प्राचीन अखाड़ा कुशालपुर में 5 लाख रुपये की लागत से व्यायाम उपकरण (कुश्ती नेट एवं मैट कवर) की स्वीकृति दी गई।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर का हर वार्ड समान विकास का हकदार है। सड़क, नाली, शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक स्थलों का विकास ही सशक्त और आत्मनिर्भर शहर की पहचान है।

स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने सांसद अग्रवाल के निरंतर विकासात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में तेजी से और पारदर्शी ढंग से विकास कार्य संपन्न हो रहे हैं, जिससे आमजन का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।

इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी जी, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर,दीपक जायसवाल, जोन अध्यक्ष, अम्बर अग्रवाल, पार्षद कृष्णा सोनकर समेत स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


[ad_2]

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *