Last Updated:
South Eastern Railway के रांची रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची से लोहरदगा होते हुए डालटनगंज तक शटल ट्रेन चलाने की योजना तैयार की है. इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए रेलवे मुख्यालय भेज दिया गया है. अनुमति मिलते ही इस रूट पर कम खर्च में नियमित रेल सेवा शुरू हो जाएगी, जिससे हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

पलामू: South Eastern Railway के रांची रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची से लोहरदगा होते हुए डालटनगंज तक शटल ट्रेन चलाने की योजना तैयार की है. इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए रेलवे मुख्यालय भेज दिया गया है. अनुमति मिलते ही इस रूट पर कम खर्च में नियमित रेल सेवा शुरू हो जाएगी, जिससे हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.
रात में चलेगी, सुबह पहुंचेगी रांची
प्रस्तावित योजना के अनुसार ट्रेन रात के समय डालटनगंज से रवाना होगी और रास्ते में कई छोटे स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह लगभग छह बजे रांची पहुंचेगी. इससे कामकाजी लोगों और छात्रों को सुबह समय पर राजधानी पहुंचने में आसानी होगी. रेलवे इस रूट पर दो फेरे की शटल सेवा शुरू करने की तैयारी में है, ताकि रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों को बेहतर विकल्प मिल सके.
इन इलाकों को होगा सीधा लाभ
नई शटल सेवा शुरू होने से लातेहार, बरवाडीह और लोहरदगा जैसे क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. वर्तमान में इन इलाकों से रांची या डालटनगंज की यात्रा बस या निजी वाहनों से करनी पड़ती है, जिसमें समय और खर्च दोनों अधिक लगते हैं. शटल ट्रेन के शुरू होने से यात्रा सस्ती, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगी. खासकर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और इलाज के लिए यात्रा करने वाले मरीजों के लिए यह सेवा मददगार साबित होगी.
छोटे स्टेशनों को मिलेगी मजबूती
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस नई सेवा से छोटे स्टेशनों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगा. नियमित शटल सेवा से स्थानीय व्यापार और आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा.
रांची-हजारीबाग रूट पर भी योजना
इसी कड़ी में रांची से हजारीबाग वाया मेसरा शटल ट्रेन चलाने का एक और प्रस्ताव तैयार किया गया है. यदि दोनों प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है तो रांची रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले कई जिलों को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा. रेलवे की यह पहल क्षेत्रीय यात्रियों के लिए बड़ी सौगात साबित हो सकती है. अब सबकी निगाहें मुख्यालय की स्वीकृति पर टिकी हैं, ताकि जल्द से जल्द इन शटल ट्रेनों की सीटी पटरी पर गूंज सके.
(शशिकांत कुमार ओझा)
About the Author

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें

