रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरुवार देर रात दो तेज रफ्तार बाइक की आपस में हुई भीषण टक्कर में पति-पत्नी समेत तीन की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। यह यह दुर्घटना रायपुर के बाहरी इलाके में विधानसभा थाना क्षेत्र में हुई, जहाँ दो मोटरसाइकिलें अत्यधिक गति के कारण आमने-सामने टकरा गईं।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में एक दंपत्ति (पति-पत्नी) शामिल हैं। इसके अलावा, दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य युवक की भी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मा, प्यारी बाई विश्वकर्मा और मांढर निवासी सुभम यादव के रूप में हुई है।
विधानसभा थाना पुलिस ने आज बताया है कि मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।उसका इलाज जारी है।

